महापुरुषों की उपेक्षा ठीक नहीं

Feb 04, 01:03 am

मुगलसराय (चंदौली)। श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के निदेशक व एक पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण विजय ने कहा कि स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो देश के एक महान चिंतक व राष्ट्रभक्त थे उनकी इतनी बड़ी उपेक्षा किसी भी हालत में ठीक नहीं है।

उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को तब कही जब स्थानीय रेलवे जंक्शन के यार्ड में उस स्थान को देखा जहां उनका वर्ष 1968 में शव मिला था। कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि आज तक उक्त स्थान पर एक छोटा सा स्मृति पट्ट भी नहीं लगाया जा सका। उन्होंने आगे कहा कि सरकार चाहे किसी भी राजनीतिक दल की हो लेकिन राष्ट्र भक्तों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। अंत में कहा कि इन्हीं सब बातों के लेकर मैं आज यहां आया हूं और देश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ऐसे महापुरुषों की यादों को जनजागरण के माध्यम से ताजा करने का प्रयास करूंगा, ताकि हमारी अगली पीढ़ी के लोग इतिहास के रूप में ज्ञान अर्जित कर अपने देश के गौरव को भलीभांति समझा सके। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव से बात कर रेलवे यार्ड के उपेक्षित पड़े उक्त स्थान पर स्मृति पट्ट लगवाने का अनुरोध करूंगा।

Source- http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttarpradesh/4_1_5209984_1.html